![]()
कानपुर शहर में सोमवार को सुबह के समय मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन दोपहर में तेज धूप गर्मी का एहसास कराएगी। आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर बढ़ेगा। हालांकि, शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में दिन और रात के तापमान का अंतर भी करीब 10 डिग्री तक बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। नमी अधिक होने के कारण 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस हो सकती है। सुबह के मुकाबले दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा, जबकि शाम को हवाओं के चलने से मौसम कुछ आरामदायक हो जाएगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक सीएसए की ओर से रविवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच नौ डिग्री का अंतर रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि हवा दक्षिण-पूर्वी दिशा से चली। रविवार को सुबह मौसम बेहतर रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हुई। शाम होते-होते मौसम ठंडा हो गया और लोगों को राहत मिली।
Source link
दोपहर में चढ़ेगा पारा, नमी बढ़ाएगी गर्मी का एहसास:सुबह और शाम सुहावना रहेगा मौसम, रात में करीब 10 डिग्री तक गिरेगा पार
