Headlines

दो दिन की बारिश के बाद बदला मौसम:भिंड में बारिश थमी, कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, दो दिन में फिर सक्रिय होगा मानसून




भिंड जिले में दो दिन की अच्छी बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। बुधवार दोपहर बाद बारिश थम गई, जिससे उमस बढ़ गई। गुरुवार सुबह से आसमान में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। पिछले दो दिनों की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार दोपहर बाद बारिश रुकते ही वातावरण में नमी बढ़ गई। शाम तक फिर बादल छा गए और रातभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी आसमान बादलों से ढका रहा तो कभी साफ नजर आया। गुरुवार सुबह भी यही स्थिति रही। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। जिल के कई इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को दिनभर धूप और बादलों का सिलसिला बना रहेगा। जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में अगले एक-दो दिनों में अच्छी बारिश का दौर लौट सकता है। बारिश के बाद ठंडक बढ़ी
बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई, जिससे उमस अधिक महसूस की जा रही है। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को धूप और बारिश दोनों से बचाव करने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने और भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनने की भी सलाह दी है, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *