Headlines

CM सुक्खू के बल्ह दौरे पर विधायक ने उठाए सवाल:इंद्र सिंह बोले- बंद संस्थान और योजनाएं शुरू करे, जनता को चाहिए जमीनी विकास




हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बल्ह के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चार साल बाद बल्ह के विकास की याद आई है। विधायक ने मुख्यमंत्री के दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि जनता को नई घोषणाओं के बजाय जमीन पर विकास कार्य चाहिए। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत खराब है। नेरचौक-रत्ती-कलखर और कोठी-लेहड़ा सड़क पर लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में हर पंचायत को करीब 45-45 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए दिए गए थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने इन फंड को रोक दिया है। कोरोना की वजह से आगे नहीं बढ़ पाए इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे में रिवालसर पुलिस चौकी, रिवालसर आईटीआई, दुर्गापुर वेटरिनरी अस्पताल, नेरचौक बिजली बोर्ड डिवीजन और स्योहली वेटरिनरी डिस्पेंसरी से जुड़ी घोषणाएं होने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि इनमें से कई काम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समय प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन कोरोना की वजह से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने कहा कि सरकार को नई घोषणाएं करने के बजाय पहले बंद किए गए संस्थानों को फिर से शुरू करना चाहिए। विधायक ने कानून-व्यवस्था, महिलाओं के लापता होने के मामलों और पुलिस स्टाफ की कमी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कई लोगों को नहीं मिले पेयजल कनेक्शन पेयजल योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत फंड लेने के बाद भी कई लोगों को कनेक्शन नहीं मिले हैं। उन्होंने घट्टा-सक्रोहा-नैना माता पेयजल योजना के भी बंद होने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि बल्ह की एकमात्र सब्जी मंडी का शिलान्यास तो हुआ, लेकिन उसका निर्माण आगे नहीं बढ़ा। उन्होंने स्क्रोहा हाई स्कूल और कुम्मी स्कूल के भवनों के लंबित कामों का मुद्दा भी उठाया। जनता को घोषणाएं नहीं, विकास चाहिए इंद्र सिंह गांधी ने मांग की कि मुख्यमंत्री बल्ह आए और क्षेत्र की जमीनी हकीकत देखें। उन्होंने कहा कि लंबित विकास कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ बंद संस्थानों और योजनाओं को फिर से शुरू किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनता को सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला विकास चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *