![]()
गणेश चतुर्थी पर्व के समापन पर शुक्रवार को धर्मशाला शहर भक्तिमय हो गया। इस दिन भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा, उल्लास और आतिशबाजी के साथ निकाली गई। शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर गली-चौराहा ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘जय गणेश’ के जोरदार जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से और उत्साह के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। शोभायात्रा की खास बात ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते युवाओं की टोलियां रहीं। नासिक ढोल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज पर महिला, बुजुर्ग और बच्चे भी खूब झूमे। आसमान में उड़ते अबीर-गुलाल और जोरदार आतिशबाजी ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। भगवान गणेश की झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रास्ते में जगह-जगह सजी भगवान गणेश की झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहरवासियों ने अपनी छतों और बालकनियों से शोभायात्रा पर फूलों की बारिश कर बप्पा का स्वागत किया। कई सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेय और फल का लंगर भी लगाया। पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हजारों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर असर न पड़े, इसके लिए समय रहते रास्ते बदले गए। आयोजकों और प्रशासन के बीच अच्छे तालमेल के कारण पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से पूरी हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कड़ी व्यवस्था की तारीफ की। पुरोहितों ने मंत्रों के साथ महाआरती की शोभायात्रा तय रास्तों से होते हुए विसर्जन वाली जगह पहुंची। वहां पुरोहितों ने मंत्रों के साथ महाआरती की। इसके बाद पूरे विधि-विधान से बप्पा की प्रतिमा का पानी में विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय कई श्रद्धालु भावुक हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर परिवार की सुख-समृद्धि और अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना की। गणपति विसर्जन की PHOTOS
Source link
धर्मशाला में गणपति बप्पा मोरया के गूंजे जयघोष:अबीर-गुलाल, आतिशबाजी-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु; विसर्जन पर शोभायात्रा निकाली
