Headlines

लुधियाना में घर के बाहर ताबडतोड़ फायरिंग:घर से बाहर बुला रहे थे हमलावर, मना करने पर चलाई गोलियां; युवक बाल-बाल बचा




लुधियाना के ड्रीम सिटी, भट्ठियां में रंजिश के चलते देर रात 25 वर्षीय युवक के घर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर में मौजूद सागर को बाहर बुलाया। उसके मना करने पर आरोपियों ने घर की ओर दो गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली छत पर जा लगी, जबकि सागर बाल-बाल बच गया। मामले में सलेम टाबरी थाना पुलिस ने गगनदीप कॉलोनी, भट्ठियां निवासी रॉबिन, भट्ठियां कॉलोनी निवासी यशु, बटाला निवासी एस्कोबार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 व 59 के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। फोन कर बाहर बुलाया, चाचा ने रोका शिकायत में सागर ने बताया कि वह घर पर था, तभी रॉबिन ने फोन कर उसे बाहर आने के लिए कहा। उसने इनकार करते हुए अपने चाचा को जानकारी दी। चाचा ने भी उसे घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। कुछ देर बाद सागर ने घर के बाहर कुछ लोगों को उसका नाम पुकारते हुए सुना। वह छत पर गया तो वहां रॉबिन समेत अन्य युवक दिखाई दिए। शिकायत के अनुसार, रॉबिन ने दोबारा बाहर आकर बात करने को कहा। सागर के मना करने पर आरोपियों में से एक ने हथियार निकालकर घर की तरफ दो फायर कर दिए। सागर के मुताबिक, गोलियां उसकी ओर चलाई गई थीं। पुलिस जांच में भी मौके पर दो फायर होने की बात सामने आई है और एक गोली छत पर लगी मिली। लड़की को लेकर हुआ था विवाद सलेम टाबरी थाना प्रभारी SI जसबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सागर और रॉबिन के बीच पहले एक लड़की को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। हालांकि, फायरिंग की पूरी वजह और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस को एस्कोबार के खिलाफ बटाला में भी एक मामला दर्ज होने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *