Headlines

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर विवाद:पूर्व मेयर जग्गी बोले-FIR के डर से बौखलाए MLA, धमकाने की राजनीति स्वीकार्य नहीं होगी




धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ की गई हालिया टिप्पणी से हिमाचल प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बयानबाजी के विरोध में धर्मशाला में पूर्व मेयर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता देविंदर जग्गी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए देविंदर जग्गी ने कहा कि विधायक सुधीर शर्मा सीएम के खिलाफ जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह उनके आचरण को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस जांच और आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR दर्ज होने के बाद से विधायक बौखला गए हैं। इसी घबराहट में वे अमर्यादित शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं। ‘धमकाने की राजनीति हिमाचल प्रदेश में स्वीकार्य नहीं होगी’ जग्गी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की तरह धमकाने की राजनीति हिमाचल प्रदेश में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी से ईडी ने घंटों पूछताछ की थी, तब उन्होंने बिना किसी हंगामे के जांच का सामना किया था। लेकिन यहां एफआईआर दर्ज होते ही बौखलाहट साफ दिखने लगी है। कांग्रेस नेताओं की विधायक को चेतावनी कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से सुधीर शर्मा के खिलाफ विवादित बयानबाजी को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक ने अपनी भाषा में सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के सामने उनके आचरण को उजागर करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *