Headlines

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाली रैली:धमतरी जिला अध्यक्ष बोले- यह छात्रों के संघर्ष की जीत है




छत्तीसगढ़ के धमतरी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। यह रैली राजीव भवन से शुरू होकर शहर के घड़ी चौक पर समाप्त हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। रैली कचहरी चौक, सदर बाजार, मठ मंदिर चौक, गोल बाजार और बालक चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के संघर्ष के लिए पहले कैंडल मार्च और सत्याग्रह करने वाली थी। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर आयोजित किया जाना था। छात्रों के संघर्ष की जीत जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब विजय मार्च निकाला गया है। यह छात्रों के संघर्ष की जीत है, जो पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर लड़ रहे थे। उन्होंने इसे राहुल गांधी के संकल्प और देश के छात्रों की जीत बताया। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि इस संघर्ष में कई छात्र घायल हुए हैं। एक महीने तक जंतर-मंतर पर छात्रों ने अपनी शिक्षा के मुद्दे पर लड़ाई लड़ी, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी, जिसकी यह जीत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *