![]()
नीट (NEET) परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने की खबर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे जनतंत्र और देश के युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। केजरीवाल ने देशवासियों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से जारी छात्रों और जनता का संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ करार दिया। ‘सरकार के अहंकार को झुकना पड़ा’ अपने बयान में केजरीवाल ने कहा, यह पूरी डेमोक्रेसी की बहुत बड़ी जीत है। हमारे देश में लोगों का जनतंत्र से भरोसा ही उठने लगा था। लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुनती नहीं हैं, जनता चिल्लाती और गुहार लगाती रहती है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। इतने बड़े संघर्ष के बाद अल्टीमेटली सरकार के अहंकार को जनता के सामने झुकना ही पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि इस घटनाक्रम से सरकार को यह कड़ा संदेश मिला है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। ‘बाय द पीपल, ऑफ द पीपल, फॉर द पीपल’ का जिक्र करते हुए उन्होंने जोर दिया कि जनतंत्र में सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना ही पड़ेगा। नीट सिस्टम में सुधार और पेपर लीक रोकने की मांग देश भर में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार अब नीट परीक्षा प्रणाली में ठोस और बुनियादी बदलाव करेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार ऐसा होना चाहिए ताकि भविष्य में कभी भी पेपर लीक न हो और देश के युवाओं को मजबूरी में आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े। केजरीवाल ने अपने संबोधन का अंत जय हिंद के साथ किया और देश के युवाओं को उनके अडिग संघर्ष के लिए साधुवाद दिया।
Source link
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अरविंद केजरीवाल:यह अहंकार पर जनता और लोकतंत्र की जीत
