![]()
धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र की दसई चौकी अंतर्गत ग्राम जयंतीमाता के जयंती माता मंदिर में 27 सितंबर को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। अमझेरा थाना और दसई चौकी पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है। मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण, छत्र, कंदोरा और दानपेटी की नकदी चोरी की गई थी। भरावदा फाटे से तीन संदिग्ध पकड़े चोरी के बाद पुलिस ने मंदिर के आसपास जानकारी जुटाने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान 7 अक्टूबर को तीन संदिग्धों की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मांगोद-कानवन रोड पर भरावदा फाटे के पास दबिश देकर तीनों को पकड़ा। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मगरसिंह मेड़ा (40), नूरसिंह उर्फ नूरू मेड़ा (30) और बाजू उर्फ बहादूर सप्निया (31), निवासी ग्राम चुन्पिया आम्बापुर, थाना टांडा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने तीन चांदी के छत्र, एक चांदी का मुकुट और एक जोड़ी चांदी के कान के झुमके बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक MP09 ZP 0956, पाना, पेचकस और कटर भी जब्त किए गए। कंदोरा बेचने के लिए दूसरे व्यक्ति को दिया जांच में सामने आया कि चोरी किया गया चांदी का कंदोरा आरोपियों ने बड़कच्छ निवासी नूरसिंह को बेचने के लिए दिया था। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा मामले का खुलासा दसई चौकी में किया गया। इस दौरान सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना, दसई चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में जांच की गई। एसपी ने पुलिस टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की है।
Source link
धार के जयंती माता मंदिर में चोरी का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र-मुकुट और झुमके बरामद
