Headlines

धार में दो दिन बाद रात भर बारिश:सोयाबीन को मिली नमी, खेतों में बढ़ी हरियाली; किसान अच्छी पैदावार की उम्मीद में




धार शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। एक जून से 10 अगस्त तक धार में कुल 499.3 मिमी यानी 19.7 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है। लगातार हो रही रिमझिम बारिश को किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, खासकर सोयाबीन की फसल के लिए। खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहने से सोयाबीन की फसल की बढ़वार अच्छी हो रही है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में हरियाली भी बढ़ गई है। किसान अब फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, लगातार बारिश के बीच किसानों की नजर अब मौसम के अगले दौर पर बनी हुई है, ताकि फसल को जरूरत के मुताबिक पानी मिलता रहे और खरीफ फसल का अच्छा उत्पादन हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *