![]()
हिमाचल प्रदेश से आज या कल में मानसून की विदाई हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 48 घंटों में मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है। इससे अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में धूप खिलेगी। मानसून की विदाई के बाद परसों (5 अक्टूबर को) से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे अगले चार दिन तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। खासकर छह व सात अक्टूबर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। आठ अक्टूबर को और ज्यादा बारिश होने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। खासकर अधिक ऊंचे क्षेत्रों का पारा सामान्य से काफी नीचे गिरेगा। हालांकि, अभी राज्य के अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान का पूर्वानुमान छह अक्टूबर को कुछेक भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसे देखते हुए प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के साथ गिरेगा तापमान मौसम विभाग की माने तो आज और कल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। छह से आठ अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान में कमी आएगी।
Source link
हिमाचल से दो दिन में मानसून की विदाई:5 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, छह से आठ तक बारिश व बर्फबारी के आसार
