![]()
धौलपुर के पुराने शहर में हजरत बुरहान शाह का 36वां उर्स शनिवार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर दिन में एक मेले का आयोजन हुआ, जिसमें शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मेले में कई तरह की दुकानें और मनोरंजन के साधन मौजूद थे, जिनका लोगों ने खूब आनंद लिया। रात में शानदार मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दराज से आए मशहूर कव्वालों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। श्रोता देर रात तक कव्वाली का लुत्फ उठाते रहे और कलाकारों की प्रस्तुति पर खूब दाद दी। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
उर्स के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनके साथ कालिका यूनिट टीम और युवा सीएलजी सदस्यों ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस और सीएलजी सदस्यों ने मेले में आने-जाने वाले लोगों की व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप नेहरा थे। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सभी त्योहारों को मिल-जुलकर शांति से मनाने की अपील की। नेहरा ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग से ही शहर में शांतिपूर्ण माहौल बना रह सकता है।
मेले और कव्वाली कार्यक्रम के दौरान टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने पुलिस बल और युवा सीएलजी सदस्यों के सहयोग से कानून व्यवस्था संभाली। उर्स के सफल आयोजन और अच्छी व्यवस्था के लिए शहरवासियों ने टाउन चौकी प्रभारी और पुलिस टीम की तारीफ की।
Source link
धौलपुर में हजरत बुरहान शाह का 36वां उर्स मनाया:दिन में मेला लगा, रात को कव्वाली में मशहूर कलाकारों ने समां बांधा
