![]()
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और हत्या के एक मामले में सुस्त पुलिस कार्रवाई के बाद नईगढ़ी थाना प्रभारी (उप निरीक्षक) गोविंद प्रसाद तिवारी को शनिवार शाम लाइन अटैच कर दिया गया है। आदेश जारी कर उन्हें मऊगंज रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत 21 अगस्त को नईगढ़ी क्षेत्र में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया था। रीवा संभाग आयुक्त के किए गए निरीक्षण में सामने आया कि थाने में सीएम हेल्पलाइन की दो शिकायतें लंबे समय से बिना किसी कारण के पेंडिंग पड़ी थीं। इनमें से एक शिकायत अक्टूबर 2021 और दूसरी जुलाई 2023 से लटकी हुई थी। संभाग आयुक्त ने शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने और इस गंभीर लापरवाही पर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। हत्या के मामले में लापरवाही इसके अलावा, 21 अगस्त को नईगढ़ी थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में भी पुलिस की लापरवाही सामने आई। आरोपी पक्ष के खिलाफ पहले से केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कड़ा या प्रतिबंधात्मक कदम नहीं उठाया था। हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी गुस्सा फैल गया और थाने के सामने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई थी। इसी ढुलमुल और कमजोर कार्यप्रणाली को मुख्य आधार बनाते हुए प्रशासन ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर रक्षित केंद्र मऊगंज संबद्ध कर दिया है।
Source link
नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन अटैच:5 साल से सीएम हेल्पलाइन शिकायतें पेंडिंग और हत्या मामले में ठीक से एक्शन नहीं लिया था
