Headlines

नकोदर में एक ही दुकान में दूसरी चोरी:सवा माह पहले हुई पुलिस वारदात नहीं सुलझा पाई, चोरों ने उसी रास्ते से फिर की सेंधमारी




जालंधर के नकोदर शहर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था चोरी घटनाओं से रोष है। यहां चोरों ने एक ही दुकान को सवा महीने के भीतर दूसरी बार अपना निशाना बनाया है। एमसी चौक और अंबेडकर चौक के बीच स्थित ‘हैप्पी सैनिटरी स्टोर’ से चोरों 35 हजार से ज्यादा का सामान उठा ले गए मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने दुकान के अंदर दाखिल होने के लिए बिल्कुल उसी पुराने रास्ते का इस्तेमाल किया। 15 जुलाई की रात शातिर चोरों ने दुकान की छत को तोड़ा और उसी छेद के रास्ते अंदर दाखिल हो गए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पिछली चोरी में किया था। दुकान में घुसने के बाद चोरों ने गल्लों की तोड़फोड़ की और सारा सामान तितर-बितर कर दिया। पीतल की टूटियां और कीमती तारें चोरी पीड़ित दुकानदार के अनुसार, इस बार चोर दुकान से भारी मात्रा में कीमती सामान समेट ले गए। चोरी गए सामान में करीब 35,000 रुपये मूल्य की पीतल की टूटियां (टैप्स), बिजली की महंगी तारें और तांबे (कॉपर) की तारें शामिल हैं। गौरतलब है कि इसी दुकान में पहली चोरी बीती 5 जून की रात को हुई थी, तब चोर लगभग 25,000 से 30,000 रुपये का सामान उड़ा ले गए थे, जिसका सुराग पुलिस आज तक नहीं लगा पाई। दुकान के मालिक कुलदीप सिंह ने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वे दिन-रात कड़ी मेहनत करके अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए दुकान चला रहे हैं। लेकिन सवा महीने के भीतर लगातार दो बार हुए इस बड़े आर्थिक नुकसान ने उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने नकोदर पुलिस और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जाए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस; व्यापारियों में भारी रोष वारदात की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस नकोदर के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दुकान का बारीकी से मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। दूसरी ओर, स्थानीय व्यापार मंडल और दुकानदारों ने पुलिस की सुस्ती पर गहरी चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि जब पुलिस पहली चोरी के बाद भी सुरक्षा को लेकर सतर्क नहीं हुई, तो अब बाजार में कोई भी दुकानदार खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *