![]()
रायपुर में नगर निगम जोन-7 के नगर निवेश विभाग ने वार्ड-36 तात्यापारा में नक्शा स्वीकृति के विपरीत किए गए अतिरिक्त निर्माण को तोड़ दिया। निगम की टीम ने संबंधित निर्माणकर्ता को पहले नोटिस जारी किया था। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद को मौके पर पहुंचकर अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की गई। जोन कार्यालय के पास ही किया गया था निर्माण नगर निगम के मुताबिक, तात्यापारा वार्ड-36 के मुख्य मार्ग पर जोन-7 कार्यालय के पास निर्माणकर्ता राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत अतिरिक्त निर्माण किया गया था। जांच के दौरान निगम के नगर निवेश विभाग ने निर्माण को नियमों के अनुरूप नहीं पाया। इसके बाद संबंधित निर्माणकर्ता को निगम की ओर से नोटिस जारी कर स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण करने और अवैध हिस्से को हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त निर्माण को तोड़ दिया। आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। जोन-7 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में अभियान चलाया। निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में भवन निर्माण के दौरान स्वीकृत नक्शे और निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। नक्शे के विपरीत किए गए अतिरिक्त निर्माण की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति या स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। निगम की टीम अलग-अलग जोन में निर्माण कार्यों की जांच कर रही है और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
नक्शे के विपरीत बना अतिरिक्त निर्माण निगम ने तोड़ा:जोन-7 की कार्रवाई, वार्ड-36 में अभियान चलाकर तोड़ी गई संरचना
