Headlines

नगरीय-पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए आरक्षण लॉटरी:17 अगस्त को कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर कार्यालय में होगी प्रक्रिया




कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए आरक्षण लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया जिला कलेक्टर कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ स्थित सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। इसमें नगर परिषद कोटपूतली, बहरोड़ सहित सभी नगरपालिकाओं, जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पदों के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। नगरीय निकायों के सदस्य पदों के आरक्षण और लॉटरी की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। यह आयोजन जिला कलेक्टर सभागार में होगा। इसी दिन, पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह भी जिला कलेक्टर सभागार में ही संपन्न होगी। जिला प्रशासन ने संबंधित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *