Headlines

29 जिलों में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में 60 किमी रफ्तार से हवा चलेगी, बिजली गिरने का खतरा




छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत 29 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.9°C दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में 34 डिग्री तक तापमान रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.9°C रहा। आज (8 अक्टूबर) रायपुर में बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज-चमक या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रह सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33.9°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 18.2°C दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *