Headlines

नरवाना में कांग्रेस विधायक आदित्य ने सरकार पर साधा निशाना:सुरजेवाला बोले- प्रॉपर्टी टैक्स, बिजली सरचार्ज बढ़ोतरी जनविरोधी, मृतक कांवड़ियों के परिजनों से मिले




जींद जिले में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा और नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली सरचार्ज में बढ़ोतरी कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। सुरजेवाला ने इन फैसलों को जनविरोधी और गरीब विरोधी बताया। आदित्य सुरजेवाला ने मंगलवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। सुरजेवाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी भेंट की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर रेट बढ़ने से होगी सभी को परेशानी : आदित्य सुरजेवाला ने बताया कि सरकार का 1 अगस्त 2026 से प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट से जोड़ने का निर्णय आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक संकट पैदा करेगा। उनके अनुसार, इससे संपत्ति कर में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, जिससे लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। बिजली उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा 25 प्रतिशत तक सरचार्ज उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त बोझ डालने का आरोप लगाया। सुरजेवाला के मुताबिक, बिजली लोड बढ़ने पर अब 25 प्रतिशत तक सरचार्ज वसूला जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे और बढ़ती महंगाई के बीच उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में विफल रही है, लेकिन टैक्स और शुल्क बढ़ाकर राजस्व वसूली में तेजी दिखा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘जनसेवा’ के बजाय ‘जनशोषण’ के रास्ते पर चल रही है। सुरजेवाला ने सरकार से मांग की है कि प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली सरचार्ज से जुड़े दोनों फैसलों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *