Headlines

पंजाब पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार:चंडीगढ़ में बाथरूम जाने के बहाने खुलवाई हथकड़ी; पुलिसकर्मियों की आंखों में डाली लाल मिर्च




चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में खन्ना सीआईए की पुलिस टीम को चकमा देकर नशा तस्करी का आरोपी दीपक थापा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक टीम शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उसे हथकड़ी लगाकर उसके घर पहुंची थी। यहां आरोपी के बताए स्थान से हेरोइन बरामद करने के लिए तलाशी ली जानी थी। इसी दौरान दीपक ने बाथरूम जाने की बात कहकर हथकड़ी खोलने को कहा। पुलिसकर्मियों ने उसकी हथकड़ी खोल दी। आरोप है कि इसी दौरान उसने परिजनों की मदद से पुलिस टीम पर हमला कर दिया और फरार हो गया।पुलिस शिकायत के अनुसार, दीपक और उसके साथ मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। अचानक हुए हमले के कारण पुलिसकर्मियों को कुछ देर तक दिखाई देने में परेशानी हुई। इसी दौरान दीपक घर से बाहर निकलकर भाग गया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। आधा किलो हेरोइन के मामले में सामने आया था नाम पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले खन्ना सीआईए ने एक युवक को करीब आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली, जिसमें सेक्टर-38 निवासी दीपक थापा का नाम भी सामने आया। इसके आधार पर खन्ना पुलिस ने 26 अगस्त को दीपक को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया था कि हेरोइन उसके घर में छिपाकर रखी गई है। इसी बरामदगी के लिए टीम उसे लेकर चंडीगढ़ पहुंची थी, लेकिन तलाशी शुरू होने से पहले ही वह फरार हो गया। स्थानीय पुलिस को पहले सूचना नहीं देने का मुद्दा घटना के बाद खन्ना सीआईए टीम ने मलोया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, खन्ना पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई थी, लेकिन तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई और आपसी समन्वय को लेकर भी जांच की जा रही है। खन्ना पुलिस की शिकायत के आधार पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालने में किसकी भूमिका थी। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, दीपक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में उसका नाम नाइजीरियाई नशा तस्करों से जुड़े मामलों में भी सामने आने की बात कही गई है। खुड्डा लाहौरा में हुई हत्या के एक मामले में भी पुलिस जांच के दौरान उसका नाम सामने आने का दावा किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *