Headlines

साजा नगर पंचायत उपाध्यक्ष से गाली-गलौज और धमकी का आरोप:महिला जनप्रतिनिधि ने दर्ज कराई FIR, कार्रवाई की मांग; महेंद्र राठी ने बताया साजिश




साजा नगर पंचायत की उपाध्यक्ष प्रेरणा लाल शौर्यजीत सिंह से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। उन्होंने महेंद्र राठी के खिलाफ साजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 9 अक्टूबर की रात एफआईआर दर्ज की। वहीं, दूसरे दिन महेंद्र राठी ने साजा थाने में आवेदन देकर इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने दावा किया है कि बदनाम करने और फंसाने के लिए शिकायत की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला जनप्रतिनिधि के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वे रायपुर से अपने पति के साथ साजा लौट रही थीं। रास्ते में महेंद्र राठी ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। गाड़ी रुकने पर विवाद बढ़ा और उन पर गाली-गलौज का आरोप लगा। प्रेरणा सिंह ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान राजनीतिक पद को लेकर टिप्पणी की गई और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नाम लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ। उन्हें गालियां दी गईं और उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकी में कहा गया कि कब मरवा दिया जाएगा, किसी को पता भी नहीं चलेगा। महिला जनप्रतिनिधि ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग एफआईआर दर्ज होने के बाद शनिवार को साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न जनप्रतिनिधि थाने पहुंचे। इनमें परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा, जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू और जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन थाने में मुलाकात के बाद प्रेरणा शौर्यजीत सिंह ने बताया कि एफआईआर शुक्रवार रात दर्ज हो गई थी। थाना प्रभारी ने उनसे दो दिन का समय मांगा है और सोमवार तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू ने कहा कि महिला के सम्मान के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि थाने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से तय समय में कार्रवाई करने की मांग की है। जांच के आधार पर गिरफ्तारी की बात साजा थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि 9 अक्टूबर को प्रेरणा शौर्यजीत सिंह की शिकायत पर महेंद्र राठी के खिलाफ साजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला जनप्रतिनिधि के साथ भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रकरण में दर्ज धाराओं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी। महेंद्र राठी बोले- मुझे फंसाने के लिए कराई गई FIR वहीं, ठेकेदार महेंद्र राठी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर साजा थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाने की साजिश की गई है। उनके मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे साजा में उनकी मुलाकात प्रेरणा सिंह और उनके पति लाल शौर्यजीत सिंह से हुई। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा उत्सव के चंदे और पुराने जमीन विवाद को लेकर बहस हुई। राठी का आरोप है कि जमीन विवाद के कारण पहले भी उनके बीच तनाव रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर फैसला न्यायालय से होना चाहिए। राठी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *