Headlines

नशे के लिए लूटा था कैथल का ट्रक ड्राइवर:पिंजौर की सेब मंडी में आया था माल लेने, कार में आकर लूटा, 2 युवकों से चल रही पूछताछ




पंचकूला के पिंजौर में होटल के पास एक ट्रक ड्राइवर को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 2 संदिग्ध युवकों से पुलिस की पूछताछ भी चल रही है। कैथल जिले के मटौर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। वह अपने कंडक्टर अजय के साथ महाराष्ट्र से केले लेकर मलेरकोटला सब्जी मंडी पहुंचा था। वहां माल खाली करने के बाद उसे 55 हजार रुपए किराया मिला था। उसने करीब 2 हजार रुपए परिवार के खाते में जमा कराए और कुछ रकम खर्च करने के बाद करीब 30 हजार रुपए अपनी जेब में रख लिए।
खाना लेने गया था कंडक्टर, तभी ट्रक में घुसे युवक रमेश के अनुसार, वह और उसका कंडक्टर पिंजौर की सेब मंडी में अगला माल भरने के लिए जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे न्यू शिवालिक होटल के पास उन्होंने खाना खाने के लिए ट्रक रोका। उसने कंडक्टर अजय को खाना लेने के लिए भेज दिया और खुद ट्रक में लेट गया। इसी दौरान दो युवक कंडक्टर साइड की खिड़की खोलकर ट्रक के अंदर घुस आए। आरोप है कि युवकों ने चालक के साथ मारपीट की और उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपए जबरदस्ती निकाल लिए। इसके बाद दोनों युवक सड़क पर खड़ी सफेद कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *