![]()
हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर शनिवार सुबह हांसी में बवाल हो गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान मुख्यमंत्री नायब सैनी का ध्वजारोहण कार्यक्रम रोकने जा रहे थे। पुलिस ने शहर के बाहर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो किसानों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से भी पथराव किया गया। इस दौरान SP विनोद कुमार भी पत्थर फेंकते दिखे। सिसाय पुल पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ दिया। इसमें कई किसानों के सिर फूट गए। SP विनोद कुमार के हाथ में भी चोट लगी। विरोध करने आईं महिलाएं दुकानों में छिप गईं। पुलिस ने किसान नेता सुरेश कौथ समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। SP विनोद कुमार ने बताया कि किसान नेता सुरेश कौथ समेत 13 नामजद और 150 से 200 अन्य लोगों के खिलाफ हांसी शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। हमले में उनके समेत 5 से 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दरअसल, हिसार में 4 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों और परिवार ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। अभी जीवन का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उसकी डेडबॉडी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखी हुई है। पुलिस-किसानों में टकराव की तस्वीरें:- SP बोले- पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की हांसी SP विनोद कुमार ने कहा कि आज ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध के लिए जाने लगे तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस के नाके तोड़ दिए। उनके समेत 5 से 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पत्थरबाजी में CIA इंस्पेक्टर को भी चोट लगी है। उन्हें भी पत्थर लगने से चोट आई है। SP ने बताया कि इस घटनाक्रम को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें किसान नेता सुरेश कौथ, अनिल बालकिया, रोशनलाल पाबड़ा, नरेंद्र कुंडू, रामफल प्रधान पंचग्रामी, अमरजीत कुंडू किनाला, अजीत पूनिया खरखड़ी, रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिहाग, जिला पार्षद फरीदपुर रामकेश, वारिस सिंधु, किसान नेता डाटा रोहताश, दयानंद उर्फ दाना और शमशेर नंबरदार समेत 150 से 200 अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर धारा 189, 190, 191, 109(1), 121, 152, 223, 132, 221, 351(3) और 3 PDP एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कल किसानों और खापों ने 3 घंटे तक बंद रखे थे टोल प्लाजा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी से नाराज किसानों और खाप प्रतिनिधियों ने बीते दिन विरोध प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के 7 प्रमुख टोल प्लाजा 3 घंटे (दोपहर 2 बजे तक) के लिए बंद रखे। हिसार में लांधड़ी, चौधरीवास, अग्रोहा; हांसी में रामायण, बास और रोहतक में मकड़ौली व चांदी टोल बंद रहे। टोल बंदी के दौरान कई जगह वाहन ड्राइवरों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई, तो कहीं किसान हाथ जोड़कर वाहन ड्राइवरों को समझाते नजर आए। किसान-पुलिस टकराव के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
Source link
हांसी पुलिस-किसानों में टकराव, 13 नामजद समेत 200 पर FIR:CM का ध्वजारोहण रोकने जा रहे थे; पथराव में SP समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
