Headlines

नशे पर केंद्रीय मंत्री पर पंजाब सरकार पर हमला:बोले- सरकार की मिलीभगत से घर-घर पहुंच रहा नशा, 16 मौतें भी नहीं रोक पाईं




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ रविवार को काउंके कलां से होती हुई जगराओं पहुंची। यात्रा के दौरान काउंके कलां में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राज्य में बढ़ते नशे और उससे हो रही मौतों का मुद्दा उठाते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार पर चौतरफा निशाना साधा। काउंके कलां में नशे से 16 मौतें, मंच से उजागर की पीड़िता की व्यथा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अकेले काउंके कलां गांव में ही नशे की ओवरडोज और इससे जुड़ी वजहों से 16 परिवारों के लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जनसभा के दौरान नशे की बलि चढ़े परिवार की एक महिला अपने बच्चे, सास और मां के साथ भाजपा नेताओं से मिलने पहुंची। मंत्री टम्टा ने उस पीड़िता को मंच पर बुलाकर पंजाब में पसरे नशे की भयावह असलियत और सरकार की नाकामी को जनता के सामने उजागर किया। टम्टा ने एक अन्य दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जगराओं इलाके के गांव शेरेवाल में एक बेबस मां ने नशे के कारण अपने परिवार के 5 सदस्यों को खो दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी त्रासदियों के बीच राज्य सरकार के नशा-विरोधी दावे पूरी तरह खोखले साबित होते हैं। ‘बिना सरकारी मिलीभगत के घर-घर नशा बिकना असंभव’ केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब में आज नशीले पदार्थों का काला कारोबार घर-घर तक पहुंच चुका है। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर नशे की बिक्री हो पाना नामुमकिन है। टम्टा ने कहा कि यदि राज्य सरकार नीयत साफ रखकर गंभीर प्रयास करे, तो कुछ ही समय के भीतर नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त और नियंत्रित किया जा सकता है। भाजपा सरकार बनते ही नशे पर होगी निर्णायक कार्रवाई अजय टम्टा ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो प्रदेश से नशे का पूरी तरह खात्मा करना सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के साथ-साथ इस अवैध कारोबार को चलाने वाले तस्करों और उनके नेटवर्क पर सख्त से सख्त निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी। जगराओं में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के जगराओं पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के जिला प्रभारी अजीत अखाड़ा, गेज़ा राम वाल्मीकि, पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू, पार्षद सतीश कुमार पप्पू, टोनी वर्मा और अनिल कुमार ‘शंटी’ चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *