Headlines

नारनौल के SP का ट्रांसफर रद्द, दीपक जेवरिया बने रहेंगे:2 दिन पहले जारी आदेश सरकार ने लिया वापस; नई एसपी की थी नियुक्त




हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों को लेकर 3 दिन पहले जारी आदेश में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर नारनौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को लेकर किए गए तबादला आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को जारी तबादला सूची में नारनौल के एसपी दीपक कुमार जेवरिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर (हरियाणा) एवं एसपी ईआरएसएस, पंचकूला नियुक्त किया गया था। अब सरकार ने उनके संबंध में जारी यह तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। नए एसपी की नियुक्ति नहीं होगी इसी के साथ मानेसर की डीसीपी एवं चौथी आईआरबी की अतिरिक्त कमांडेंट प्रबिना पी को नारनौल का नया एसपी नियुक्त करने संबंधी आदेश भी रद्द कर दिया गया है। यानी फिलहाल नारनौल में एसपी पद पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं होगी। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश में दोनों अधिकारियों से संबंधित 3 सितंबर 2026 के स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की जानकारी दी गई है। 3 सितंबर की सूची में था नाम गौरतलब है कि सरकार ने 3 सितंबर को आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की थी, जिसमें नारनौल के एसपी दीपक कुमार जेवरिया का तबादला करते हुए उनकी जगह प्रबिना पी की नियुक्ति की गई थी। हालांकि, महज दो दिन बाद सरकार ने दोनों आदेश वापस ले लिए। दीपक कुमार जेवरिया बने रहेंगे एसपी अब तबादला आदेश निरस्त होने के बाद दीपक कुमार जेवरिया के नारनौल में एसपी पद पर बने रहने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से उनकी अगली तैनाती या किसी नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर फिलहाल कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *