Headlines

नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर आज से भारी वाहन वर्जित:9 अगस्त को सुबह रहेगा पूरी तरह बंद, मैराथन के चलते पुलिस ने लिया फैसला




हरियाणा के नारनौल में 9 अगस्त को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा लोगों के लिए विशेष यातायात एवं सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सुबह 5 बजे से 10 बजे तक मैराथन मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस पीआरओ नरेश कुमार अनुसार महेंद्रगढ़ रोड पर 5 किलोमीटर मैराथन का मार्ग नूनी शेखपुरा मोड़ (4यू मॉल, हुड्डा रोड) से सूरज स्कूल तक रहेगा, जबकि 10 किलोमीटर मैराथन नूनी शेखपुरा मोड़ से हाजीपुर रोड होते हुए पुनः नूनी शेखपुरा मोड़ तक आयोजित होगी। इस दौरान इन मार्गों पर यातायात आंशिक अथवा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। आज से नहीं आएंगे भारी वाहन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 08 अगस्त की सुबह से लहरोदा टाटला चौक से महावीर चौक की ओर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे वाहन महेंद्रगढ़ से 152डी मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं बस स्टैंड जाने वाले वाहनों को बाईपास मार्ग से होकर गुजरना होगा। ये बनाए पार्किंग स्थल मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए डीपीओ नारनौल, संवेदना अस्पताल के समीप, हुड्डा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर मार्केट के पास खाली स्थान, निजामपुर रोड स्थित ओम होटल के पास तथा गंदे नाले के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी पार्किंग की अलग व्यवस्था पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े किए जाएं। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीआईपी और वीवीआईपी पार्किंग की अलग व्यवस्था भी रहेगी। 80 चेक प्वाइंट बनाए आयोजन की सुरक्षा के लिए पूरे मैराथन मार्ग पर लगभग 80 सुरक्षा एवं यातायात चेक प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवक तथा मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष मार्ग भी निर्धारित किया गया है। तिरंगा लेकर हो शामिल महेंद्रगढ़ पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रतिभागियों से तिरंगा लेकर मैराथन में शामिल होने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *