![]()
हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी रोड पर नेशनल हाईवे नंबर 11 तथा 152 डी की ओर जाने वाले रास्ते पर बनी एक कार एजेंसी पर रात को किसी ने पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। पत्थर मारने के बाद युवक वहां से भाग गया। मामले की जानकारी एजेंसी संचालक ने पुलिस को भी दी है। शहर के रेवाड़ी रोड पर हुंडेई कार की एजेंसी बनी हुई है। यहां पर रात के समय ड्यूटी करने के लिए चौकीदार लगाया हुआ है। बीती देर शाम को एजेंसी बंद करने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। शुक्रवार देर शाम की घटना शुक्रवार देर शाम को लगभग आठ बजे एजेंसी के बाहर से किसी ने पत्थर मारे। जिसके कारण एजेंसी के मुख्य गेट पर लगे हुए शीशे में दरारें आ गई। इस बारे में चौकीदार ने एजेंसी के मैनेजर व मालिक को सूचना दी। डायल 112 पर किया फोन सूचना मिलने पर एजेंसी के मैनेजर ने मौके पर पहुंचकर इस बारे में डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। वहीं कंपनी में लगे सीसीटीवी को भी देखा, मर पत्थर दूर से फैंके जाने के कारण सीसीटीवी में घटना कैद नहीं हो पाई। वहीं डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा एजेंसी मैनेजर से इस बारे में थाने में पहुंचकर लिखित में शिकायत करने के लिए भी बोला। पहले भी हो चुकी ऐसी घटना इसी एजेंसी पर करीब एक साल पूर्व भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। जिसमें एजेंसी के बाहर से कुछ युवाओं ने पत्थर बरसाकर एजेंसी के शीशों को तोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवाओं को गिरफ्तार भी किया था।
Source link
नारनौल में हुंडई कार एजेंसी पर पथराव:शुक्रवार रात अज्ञात युवक ने दूर से फेंका पत्थर, डायल-112 को सूचना, मुख्य गेट का शीशा टूटा
