गुमला| ज्योति संघ की बैठक ज्योति संघ परिसर में हुई। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने की। जिसमें सचिव मोहित कुमार गुप्ता द्वारा विगत वर्ष संपन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। नंदलाल विश्वकर्मा ने कहा कि ज्योति संघ गुमला पूर्व वर्षों में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अग्रणी संस्था रही है। उन्होंने फुटबॉल, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को पुनः प्रारंभ करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया ताकि समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में संगठन और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके। बद्री कुमार गुलशन, राधे दीवान तथा लालचंद्र अग्रवाल ने भी संगठन की मजबूती, एकजुटता एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इसके बाद नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डॉ. सतीश पाठक, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार प्रसाद, सचिव मोहित कुमार गुप्ता, सह सचिव शुभम कुमार लाल, व सौरभ कुमार अंकित, क्लब सचिव अशोक कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, कानूनी सलाहकार ओम प्रकाश बाबूलाल व अंकेक्षक संजय कुमार बनाए गए। वहीं, दर्जनों लोग कार्यकारिणी में शामिल किए गए।
Source link
ज्योति संघ के अध्यक्ष बने डॉ. सतीश व सचिव मोहित
