![]()
नालंदा में बजरंग दल और गौ सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से लदे एक कंटेनर को पकड़ा है। मवेशियों को नेपाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। मौके से ड्राइवर और खलासी की घिरफ्तारी हुई है। को जब्त करते हुए दो लोगों (चालक और खलासी) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के ताराचंद होटल के पास की है। रामचंद्रपुर से किया गया पीछा बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की सिंह हिंदू ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामचंद्रपुर की ओर से एक संदिग्ध कंटेनर मवेशियों को लेकर गुजर रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने रामचंद्रपुर से ही वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया और ताराचंद होटल के पास ओवरब्रिज पर उसे घेरकर पकड़ लिया। कंटेनर में 62 मवेशियों को ठूस ठूस कर भरा था। उन्हें खड़े होने या बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। इतनी बड़ी मात्रा में पशुओं की तस्करी पुलिस की मौजूदगी में कैसे हो रही है, यह जांच का विषय है। इस अवैध धंधे में शामिल गाड़ी के चालकों के अलावा असली मालिकों और इस साजिश में शामिल मुख्य आरोपियों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। तस्करों को पकड़ने में इनका रहा सहयोग इस पूरी कार्रवाई में गौ सेवा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। जिनमें प्रमुख रूप से अभिषेक रौशन उर्फ वीरा, लव कुमार, प्रिंस, जेरी, शांतनु कुमार, मोहित कुमार, आयुष पांडे, विशाल सिंह शामिल रहे। ‘प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है’ मामले की पुष्टि करते हुए सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में लिखित आवेदन मिला है। पुलिस ने मवेशी लदे कंटेनर को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध तस्करी का मुख्य सरगना कौन है और यह वाहन किसका है।
Source link
नालंदा में कंटेनर से 62 मवेशी बरामद:तस्करी के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था, मौके से 2 ड्राइवर और खलासी अरेस्ट
