Headlines

नालियों की सफाई और चैंबर की मरम्मत से मिली राहत:जोन 16 के AHO बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; जलभराव, कचरा और स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायतें बाकी




भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन 16 के AHO सौरभ साहू बनें आज के ‘स्टार ऑफिसर’ शिवनगर फेज-3 निवासी प्रेम सिंह किरार ने सड़क पर बह रही नालियों और गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नालियों का पानी सड़क पर बह रहा था, जिससे लोगों को आने-जाने और पूजा करने के लिए भी परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन 16 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) सौरभ साहू ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान प्रगति नगर: 80 फीट रोड पर क्षतिग्रस्त चैंबर की मरम्मत वार्ड 60 में मेन 80 फीट रोड पर चैंबर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत एसके यादव ने दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि चैंबर की हालत खराब होने के कारण सड़क पर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ था। इस मार्ग पर काफी ट्रैफिक रहता है, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 60 के पार्षद बी शक्ति राव ने मामले पर संज्ञान लिया और चैंबर की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराया। जलभराव, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से परेशान भोपालवासी झरनेश्वर कॉलोनी: सड़क पर गड्ढे, गंदे पानी से लोग परेशान नर्मदापुरम रोड स्थित झरनेश्वर कॉलोनी में फॉर्च्यून सौम्या हेरिटेज तक आने-जाने वाले दोनों रास्तों की हालत खराब होने की शिकायत पंकज अग्रवाल ने दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नाली और सीवेज निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी गड्ढों में जमा हो रहा है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है। वार्ड 75: नाली की खुदाई से पानी निकासी बाधित, सड़क पर जलभराव वार्ड 75 के निवासी मोहम्मद रईश खान ने जलभराव की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में नाली की खुदाई का काम चल रहा है। नाली निर्माण के दौरान पानी निकासी के रास्ते पर मिट्टी डाल दिए जाने से पानी भर रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वल्लभ नगर: नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर फैली गंदगी वल्लभ नगर स्थित जैन किराना स्टोर के पास की गली में नाली निर्माण नहीं होने से गंदगी और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। निवासी शिव कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। नाली नहीं होने से गंदा पानी और कचरा जमा हो रहा है। गुफा मंदिर रोड: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवाजाही लालघाटी स्थित गणेश चौक क्षेत्र में निवासी स्वतेन्द्र जैन ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां करीब एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *