![]()
सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां 33/11 केवी रामद्वारा सब-स्टेशन पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रखरखाव कार्य के चलते बिजली बाधित रहेगी बिजली निगम के जेईएन धीरज कुमार के अनुसार, रामद्वारा सब-स्टेशन पर बिजली तंत्र के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान बिजली लाइनों और संबंधित उपकरणों की जांच एंव आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके। इसी कारण मंगलवार को निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें। विशेष रूप से बिजली पर निर्भर रहने वाले घरेलू उपकरणों, पानी की मोटर और अन्य जरूरी कार्यों की व्यवस्था समय रहते कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जेईएन ने बताया-अमरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, कार्य की स्थिति के अनुसार आपूर्ति बहाल होने के समय में बदलाव संभव है। ऐसे में पुराना शहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां रखने की सलाह दी गई है।
Source link
सवाईमाधोपुर के पुराने शहर में आज बिजली बंद:मेंटेनेंस के चलते सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित
