Headlines

निकाय चुनावों के नामांकन का कल लास्ट दिन:भाजपा में 50 वार्डों के दावेदारों पर सहमति, 5 पर मंथन जारी




दौसा में निकाय चुनाव के प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में मंथन जारी है। भाजपा ने नगर परिषद के 55 में से 50 वार्डों के प्रत्याशी तय कर लिए हैं। इसके साथ ही 5 वार्डों के उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चाएं जारी है। 5 वार्डों को लेकर मंथन जारी मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि दौसा नगर परिषद के शेष 5 वार्डों को लेकर संभाग प्रभारी और कोर कमेटी में मंथन जारी है। ऐसे में 31 अगस्त सुबह तक सभी 55 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। दौसा निकाय प्रभारी पूजा कपिल ने कहा- कोई भी चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है और वह केवल हल्ला-गुल्ला करना जानती है। कांग्रेस ने भी तय किए अधिकांश नाम वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के चयन को लेकर कशमकश जारी है। जानकर सूत्रों के अनुसार शहर के आधे से ज्यादा वार्डों के प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। नॉमिनेशन दाखिल करने के लिए भी संकेत कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बजाय नॉमिनेशन के अंतिम दिन निर्वाचन अधिकारी को सिंबल सौंपने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *