Headlines

निकाय चुनाव में दूसरे दिन कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे प्रत्याशी, सुरक्षा बढ़ी:भाजपा-कांग्रेस की सूची का इंतजार, टिकट नहीं मिला तो 31 अगस्त को निर्दलीय नामांकन करेंगे दावेदार




नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस की प्रत्याशी सूची को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में चर्चा तेज है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों पार्टियां आज अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं। कई दावेदार पार्टी की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते आज बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 5 कमरों में वार्डवार लिए जा रहे आवेदन कलेक्ट्रेट के 5 कमरों में वार्ड के हिसाब से नामांकन आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। हालांकि, पुलिसकर्मी प्रत्याशियों के समर्थकों को कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। इसके चलते कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। 31 अगस्त को अंतिम मौका नामांकन के लिए शनिवार दूसरा दिन है। इसके बाद 31 अगस्त को आवेदन की अंतिम तारीख होगी। कई दावेदार भाजपा और कांग्रेस की सूची का इंतजार कर रहे हैं। यदि किसी दावेदार को पार्टी का टिकट नहीं मिलता है तो वह 31 अगस्त को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर सकता है। वहीं, टिकट नहीं मिलने पर कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध दर्ज कराने की भी संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *