Headlines

निकाय चुनाव में 31 अगस्त तक होंगे रजिस्ट्रेशन:सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे जमा




भीलवाड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत 10 नगर पालिकाओं और भीलवाड़ा नगर निगम में निर्वाचन प्रक्रिया होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में तीन अलग-अलग जगह नामांकन लेने की व्यवस्था की गई है। अन्य नगर पालिकाओं में भी वार्ड के अनुसार संबंधित स्थानों पर नामांकन पत्र जमा होंगे। वार्ड 1 से 30 के लिए एडीएम कार्यालय में नामांकन भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था कलेक्ट्रेट परिसर में तीन अलग-अलग जगह की गई है। वार्ड 1 से 30 तक के नामांकन पत्र कार्यालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) के कमरा नंबर 5 में लिए जाएंगे। इन वार्डों के लिए रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भीलवाड़ा को दी गई है। वार्ड 31 से 50 के लिए एसडीएम कोर्ट रूम नंबर 34 वार्ड 31 से 50 तक के नामांकन पत्र एसडीएम भीलवाड़ा के कोर्ट कमरा नंबर 34 में जमा होंगे। इन वार्डों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा को नियुक्त किया गया है। वार्ड 51 से 70 तक के नामांकन पत्र न्यायालय भू-प्रबंध अधिकारी भीलवाड़ा के कोर्ट कमरा नंबर 55 में प्राप्त किए जाएंगे। इन वार्डों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार भीलवाड़ा को बनाया गया है। नगर पालिकाओं में यहां जमा होंगे नामांकन बीगोद नगर पालिका के लिए नामांकन पत्र भारत निर्माण सेवा केंद्र बीगोद में प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं भीलवाड़ा जिले की शेष नगर पालिकाओं के लिए संबंधित नगर पालिका मुख्यालय स्थित उपखंड कार्यालय में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सीमा की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *