पानीपत | लालबत्ती चौक क्षेत्र से निजी अस्पताल में कार्यरत 26 वर्षीय कर्मचारी राजीव कुमार संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता चंदन कुमार मंडल के अनुसार राजीव बीते 6 वर्षों से पांचाल अस्पताल में काम कर रहा था और विकास नगर, तहसील कैंप में किराए के मकान में रहता था। ड्यूटी पूरी कर वह सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल से निकला और बाद में लालबत्ती चौक के पास अपने बड़े भाई मुकेश से मिला। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। घर से फोन करने पर उसने कहा कि वह एक घंटे में पहुंच जाएगा, लेकिन बाद की कॉल पर भी यही बात दोहराई और फिर संपर्क टूट गया।
Source link
निजी अस्पताल कर्मचारी रहस्यमय ढंग से लापता
