Headlines

निर्माणाधीन पंचायत भवन में मुंशी की हत्या:भागलपुर में 2 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर कर रहा था काम, हथियार से मर्डर की आशंका




भागलपुर में पंचायत भवन के निर्माण स्थल पर मुंशी का शव मिला है। इनकी हत्या की गई है। हालांकि, हत्या का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले का पता लगा रही है। मामला, नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र जमुनिया पंचायत भवन निर्माण स्थल का है। मृतक की पहचान कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र स्थित आश्रम टोला निवासी ब्रजेश यादव (34) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो साल से जमुनिया पंचायत सरकार भवन निर्माण काम में संवेदक के मुंशी के रूप में कार्यरत थे और निर्माण काम की देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि विक्रमशिला पुल पहुंच पथ स्थित गरैया गांव से जमुनिया जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे पंचायत सरकार भवन का निर्माण काम चल रहा है। गुरुवार रात भी ब्रजेश यादव निर्माण स्थल पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल के पास उनका शव पड़ा देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना परवत्ता थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद परवत्ता थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि, हत्या किस कारण से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले सबूत को जुटाने में लगी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस फिलहाल हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों, मजदूरों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास उपलब्ध तकनीकी सबूतों और अन्य सुरागों को भी खंगाला जा रहा है। मामले पर परवत्ता थानेदार अश्वनी कुमार ने बताया कि जमुनिया पंचायत सरकार भवन निर्माण स्थल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान ब्रजेश यादव के रूप में हुई है, जो निर्माण काम में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *