Headlines

नीमच में बुजुर्ग महिला से चेन झपटने वाले गिरफ्तार:चोरी की बाइक से करते थे वारदात, 1.90 लाख की चेन बरामद




नीमच शहर में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने के आरोप में कैंट पुलिस ने दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों से 1.90 लाख रुपए कीमत की 15 ग्राम वजनी सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह घटना 21 अगस्त को स्कीम नंबर 36 में हुई थी। पीड़िता पवन कुमारी जैन अपने पति के साथ रात में खाना खाने के बाद टहलने निकली थीं। घर लौटते समय गली में मुंह पर लाल गमछा बांधे एक युवक ने उनके गले से अचानक चेन झपट ली और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी राजेश व्यास के निर्देशन, एएसपी हेमलता अग्रवाल व सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इनको किया गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को कलेक्टर चौराहे की तरफ संदेही का सुराग मिला। कैंट पुलिस और चित्तौड़गढ़ की डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत पिता बंशीलाल खटीक (42) और मोहम्मद सईद पिता सिकंदर उस्ता (28) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी राजस्थान के बेगूं निवासी हैं। उन्हें नीमच लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला। दोनों पर कई मामले दर्ज गिरफ्तार आरोपी रंजीत एक शातिर अपराधी है, जिस पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई थानों में 36 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके साथी मोहम्मद सईद पर भी 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। नशे और महंगे शौक पूरे करने की वारदात सोमवार को कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया के कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने मांडलगढ़ कोर्ट परिसर के बाहर से बाइक (RJ 06 XS 9706) चुराई थी और उसी से नीमच आकर वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर कमजोर और बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। वारदात के बाद वे बिना सीसीटीवी वाले रास्तों से फरार हो जाते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *