![]()
नूंह जिले में दिल्ली-अलवर रोड एनएच-248 पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में 73 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना में ऑटो ड्राइवर समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बॉडी कोठी के पास हुआ, जहां एक ऑटो अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार, एक ऑटो फिरोजपुर झिरका से बड़कली चौक की तरफ जा रहा था। जैसे ही ऑटो बॉडी कोठी के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। ऑटो के पलटते ही उसमें सवार लोगों को चोटें आईं। घायलों को कराया अल-आफिया अस्पताल में भर्ती हादसे में 73 वर्षीय हारून की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक हारून के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवाया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी शिकायत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल हादसे के असली कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है। शुरुआती जांच में ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। सदर थाना फिरोजपुर झिरका के प्रभारी सुभाष ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
Source link
नूंह में ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत:अचानक हुआ बेकाबू, ड्राइवर समेत दो लोग घायल, दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा
