Headlines

नूंह में दिल्ली-अलवर रोड पर ट्रक ने बुग्गी को रौंदा:3 बेजुबानों की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल




नूंह जिले के नगीना में दिल्ली-अलवर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खच्चर बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी खींच रहे खच्चर, एक भेड़ के बच्चे और पालतू कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजस्थान के जालोर जिले के रहने वाले रूपाराम अपने साथियों के साथ बडकली से नूंह की ओर जा रहे थे। उनकी बुग्गी में करीब सात लोग और कुछ भेड़ के बच्चे सवार थे। भादस गांव में खुदा बख्श पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुग्गी को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मची चीख पुकार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुग्गी पूरी तरह टूट गई और तीनों बेजुबानों की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायल लोगों, टूटी बुग्गी और मृत पशुओं को देखकर राहगीर भी डर गए। दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया हादसे में घायल दोनों महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अल-आफिया जिला अस्पताल मंडीखेड़ा पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि एक महिला का पैर टूट गया है, जबकि दूसरी महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। ट्रक के पीछे ‘मढ़ी गोल्डन’ लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस और पशु चिकित्सालय की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। नगीना थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि फरार ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *