![]()
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने महामाया मार्ग स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर में विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान अरुण साव ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अरुण साव ने राधा-कृष्ण बने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के रास्ते पर चलने की सीख देता है। जन्माष्टमी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में मंदिर के महंत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नेता, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
Source link
कृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव:राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों से मिले, बढ़ाया उनका उत्साह
