Headlines

नेपाल में बांध टूटने से गंडक उफनाई,पश्चिम चंपारण में हाईअलर्ट:तटबंधों की निगरानी तेज, संवेदनशील-निचले इलाकों पर नजर




नेपाल में त्रिशूली नदी का बांध टूटने के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गंडक नदी के तटबंधों की लगातार निगरानी करने को कहा है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के साथ तटबंधों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्रशासन बोला-अफवाहों पर ध्यान नहीं दें गंडक नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। प्रशासन ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को नदी, तटबंध और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से नदी किनारे नहीं जाने देने की अपील की गई है। फिलहाल प्रशासन, जल संसाधन विभाग और संबंधित अधिकारियों की टीमें गंडक नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। संभावित खतरे को देखते हुए प्रभावित इलाकों में जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय अधिकारियों को देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *