Headlines

नो-पार्किंग में खड़ी स्कूटी पर कार्रवाई होता देखकर दौड़ा युवक:नगर निगम की गाड़ी से जाकर लड़ा, अस्पताल में कराया गया भर्ती




गोरखपुर के गोलघर टाउनहाल के सामने नो पार्किंग में खड़ी स्कूटी को नगर निगम की टीम उठाकर ले गई। अपनी स्कूटी को नगर निगम की गाड़ी पर जाते देख युवक ने उसका पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान बिजली विभाग कार्यालय, गोलघर के पास वह नगर निगम की गाड़ी से टकराकर सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक के पैर में मामूली चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सिविल लाइंस के रहने वाले राघवेंद्र प्रताप सिंह गोलघर टाउनहाल के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान नगर निगम की टीम नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। टीम ने राघवेंद्र की स्कूटी को भी उठाकर नगर निगम की वाहन उठाने वाली गाड़ी पर लाद लिया। स्कूटी को ले जाते हुए देखकर राघवेंद्र ने नगर निगम की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। वह गाड़ी के पीछे-पीछे बिजली विभाग कार्यालय के पास तक पहुंच गए। इसी दौरान नगर निगम की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायल राघवेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि उनके पैर में मामूली चोट आई है और अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात व्यवस्था सामान्य है। परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की ओर से नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि बाद में यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *