![]()
होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 8.95 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को विभाग में अपनी अच्छी पहचान होने का हवाला देता था और भरोसा जीतने के लिए वर्दी भी दिखाता था। ठगी के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार वैष्णव (38), निवासी आड़ावाल, थाना बोधघाट, जगदलपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट समेत 7 अपराध दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर रहा है। 5 लोगों से लिए 8.95 लाख रुपए मावलीगुड़ा निवासी नीरबत्ती कश्यप ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार कृष्ण कुमार ने फॉरेस्ट और होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर नीरबत्ती से 1.50 लाख रुपए, परमेश्वर नेताम से 2.05 लाख रुपए, सरिता बघेल से 3.92 लाख रुपए और सोनधर कश्यप से 70 हजार रुपए लिए थे।
आरोपी ने यह रकम फोन-पे और नगद के जरिए ली। पैसे लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया। घर से हिरासत में लिया, पूछताछ में ठगी कबूली शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में उसके आड़ावाल स्थित घर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने फोन-पे और नगद के जरिए रुपए लेना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे 14 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 7 मामलों में दर्ज हैं अपराध थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, कृष्ण कुमार पहले भी ठगी और मारपीट जैसे मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में 7 अपराध दर्ज हैं। कई बार जेल जाने के बावजूद वह अपराध करता रहा।
Source link
