Headlines

पंचकूला के पटियाला मंदिर में महिला का कड़ा चोरी:जीरकपुर से पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार; 2 दिन के रिमांड पर




पंचकूला मनसा देवी कॉम्प्लेक्स (MDC) स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ से सोने का कड़ा चोरी करने के मामले में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-3 की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में पंजाब की दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 70 वर्षीय लक्ष्मी कौर (निवासी संगरूर, पंजाब) और 58 वर्षीय कर्मजीत कौर (निवासी मलेरकोटला, पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों को पंजाब के जीरकपुर इलाके से काबू किया गया। पुलिस ने दोनों को रविवार को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। भोग के दौरान ऐसे दिया वारदात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ 26 मार्च 2026 को मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे का भोग लगाने पहुंचे थे। भोग लगाने के दौरान महिला को अचानक अपने हाथ का वजन हल्का महसूस हुआ। जब उन्होंने देखा तो हाथ में पहना करीब 3 तोले का सोने का कड़ा गायब था। इसके बाद 27 मार्च को थाना MDC में शिकायत दर्ज करवाई गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर लक्ष्मी कौर, कर्मजीत कौर व अन्य महिलाओं का नाम सामने आया। गैंग बनाकर मंदिरों में करती थीं चोरी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने जीरकपुर से दोनों को काबू किया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर मंदिर की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *