![]()
पंचकूला में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त (DC) सतपाल शर्मा ने खनन और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से 24 संवेदनशील गांवों में 24 घंटे नाकाबंदी और नियमित औचक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और मौके से खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए। उन्होंने बंद हो चुकी माइनिंग साइट्स और सील किए गए क्रशरों के बाहर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि वहां किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो सके। इन 24 गांवों पर रहेगी कड़ी नजर ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में एसडीएम पंचकूला मन्नत राणा, एसडीएम कालका संयम गर्ग, सचिव आरटीए हैरतजीत कौर, डीएफओ विशाल कौशिक, डीडीपीओ विशाल पराशर, डीईटीसी हनिश गुप्ता, सिंचाई विभाग के XEN दीपक मेहरा और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप जैन समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
पंचकूला के 24 संवेदनशील गांवों में लगेंगे 24 घंटे पुलिस-नाके:अवैध खनन पर सख्ती: ; DC बोले- बंद क्रशरों और माइनिंग साइट्स पर लगाएं सूचना बोर्ड
