![]()
पंचकूला में डीसी सतपाल शर्मा ने गांव श्यामपुर में नदी का पानी घुसने से फसलें खराब होने की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। ग्रामीणों की रिटेनिंग वॉल बनवाने की मांग पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) को सोमवार को ही मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए। समाधान शिविर के दौरान श्यामपुर के ग्रामीण समस्या लेकर डीसी के पास आए। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के पानी के कारण उनकी काफी फसलें खराब हो गई हैं। अगर समय रहते रिटेनिंग वॉल नहीं बनाई गई तो इस प्रकार का नुकसान उन्हें फिर से हो सकता है। वार्ड-18 से कूड़ा उठावाने के निर्देश शिविर के दौरान कालका नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 के निवासियों ने नियमित रूप से कूड़ा-करकट न उठाए जाने की शिकायत रखी। इस पर उपायुक्त ने तुरंत ईओ नगर परिषद को निर्देश दिए कि वे सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर वार्ड से कूड़े का उठान सुनिश्चित करें। उपायुक्त समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अलग-अलग मामलों की शिकायतें सुनी व संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की मौजूदगी में सुनीं शिकायतें शिविर में डीडीपीओ विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, मोरनी के नायब तहसीलदार प्रद्युम्न, सीडीपीओ आरू वशिष्ठ, एचएसवीपी के एसडीओ नितिन हुड्डा सहित स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, आबकारी एवं कराधान और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। DC ने जिलावासियों से अपील की है कि वे अपनी प्रशासनिक और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का लाभ उठाएं।
Source link
पंचकूला के श्यामपुर में नदी के पानी से फसल खराब:XEN को बोले डीसी- आज ही मुआयना कर रिपोर्ट दो; समाधान शिविर में सुनी शिकायतें
