Headlines

पंचकूला में इंजीनियर से सोने की चेन झपटी:सुबह की सैर से लौट रहा था; पल्सर पर पीछे से आए बदमाश




पंचकूला में सुबह सैर से घर लौट रहे एक इंजीनियर से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी सेक्टर-10 पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-10 निवासी अमित कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ आईटी पार्क में इंजीनियर हैं। सुबह करीब 8:18 बजे वह सैर करने के बाद अपने घर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके गले में पहनी करीब 2.25 तोले की सोने की चेन पर झपट्टा मारा और चेन लेकर फरार हो गए। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पल्सर बाइक पर आए थे दोनों युवक शिकायतकर्ता के मुताबिक दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार थे। बाइक का नंबर उन्होंने PB-3961 बताया है। बाइक का रंग ब्लैक और रेड था। पीड़ित ने पुलिस को दोनों आरोपियों का हुलिया भी बताया है। उसके अनुसार पीछे बैठे युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। बाइक चला रहे युवक ने मैरून रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ब्लैक और सफेद रंग था। जिसने लाल रंग की कैप भी पहन रखी थी। अमित कौशिक ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उनके सामने आए तो वह उन्हें पहचान सकते हैं। उन्होंने आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शिकायत पर थाना सेक्टर-5 पंचकूला में स्नेचिंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब आरोपियों की पहचान के लिए बाइक नंबर, हुलिए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *