![]()
पंचकूला पिंजौर के शिवलोत्रियां मंदिर के पास कौशल्या नदी में फंसे 18 पर्यटकों को पुलिस, एनडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ये पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से मंदिर में दर्शन करने आए थे। यह घटना शनिवार शाम उस समय हुई जब ये पर्यटक शिवलोत्रियां मंदिर में दर्शन के बाद कौशल्या नदी पार कर रहे थे। अचानक पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे सभी पर्यटक बीच नदी में फंस गए। चंडीगढ़ से आए एक पर्यटक गोलू ने बताया कि जब वे मंदिर गए थे, तब नदी में पानी कम था। लेकिन लौटते समय पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि वे सभी बीच में फंस गए। उन्होंने बताया कि फंसे हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनमें कुछ दिल्ली से भी आए थे। उन्होंने बताया कि वह टैम्पो ट्रेवलर में सवार होकर आए थे। नदी में अचानक पानी से आने से टैंपो ट्रेलवर पानी में फंस गया। पर्यटकों की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिंजौर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय युवाओं की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान कुछ बचाव कर्मियों को हल्की चोटें भी आईं। हित चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हितेश पाहवा भी अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दमदमा गांव की तरफ से रस्सी की मदद से कुछ पर्यटकों को बाहर निकालने में सहायता की। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी 18 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी पर्यटक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
Source link
पंचकूला में कौशल्या नदी में फंसे 18 श्रद्धालु:NDRF ने किया रेस्क्यू, दिल्ली- चंडीगढ़ से मंदिर में दर्शन करने आए, अचानक आया पानी
