Headlines

पंचकूला में खैर तस्करी पर वन विभाग की रेड:बिना नंबर प्लेट की टाटा 407 लेकर भागे, स्कूटी-बाइक छोड़ गए, काट चुके थे 6 पेड़




पंचकूला के बीड़ शिकारगाह वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने खैर लकड़ी की बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। गश्त के दौरान वन कर्मियों को देखकर तस्कर खैर के पेड़ काटकर टाटा 407 गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले।
पिंजौर थाना पुलिस ने वन दरोगा की शिकायत पर जोधपुर गांव के दो नामजद युवकों सहित अन्य के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान जबरोट नदी के पास दिखी संदिग्ध गाड़ी
वन दरोगा अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 10:30 बजे वे टीम के साथ गश्त पर थे। जबरोट नदी पार करने के बाद जोधपुर गांव के पास बाईं तरफ एक टाटा 407 गाड़ी छिपाकर खड़ी की गई थी। टीम को देखते ही चालक गाड़ी तेज रफ्तार में भगा ले गया, जिसमें खैर की लकड़ियां लदी हुई थीं। अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग जंगल की ओर भाग गए। जंगल में मिले कटे पेड़, दो वाहन भी बरामद
टीम ने जंगल में छानबीन की तो 6 खैर के पेड़ कटे हुए मिले और कटी हुई लकड़ियां बरामद हुईं। मौके से कुछ दूरी पर एक बिना नंबर की स्कूटी और एक बाइक खड़ी मिली। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया, तो वन विभाग की टीम लकड़ियों और दोनों वाहनों को अपने कैंपस ले आई। जांच में हुई आरोपियों की पहचान
छानबीन करने पर पता चला कि भागे हुए युवक जोधपुर (पंचकुला) निवासी सौरव और गौरव (दोनों पुत्र छोटा) थे। बरामद बाइक और स्कूटी भी उन्हीं की पाई गई। आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर संरक्षित क्षेत्र से खैर के पेड़ काटे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *