![]()
ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक से साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। नौकरी पाने की चाह में युवक ने जैसे ही अपने मोबाइल से लिंक खोलने के लिए क्लिक किया, उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लिए गए। युवक ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पोर्टल (1930) पर दर्ज करवाई। इसके बाद साइबर क्राइम थाना पठानकोट की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। झांसा देकर खाली किया क्रेडिट कार्ड
शहर के घरथौली मोहल्ले के रहने वाले प्रीतम कुमार के अनुसार गुरुवार वह अपने कार्यालय में बैठकर मोबाइल पर नौकरी खोज रहा था। इस दौरान उसने एक ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर दिया। रजिस्ट्रेशन फीस का झांसा
लिंक पर क्लिक करने के कुछ समय बाद पीड़ित के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने कहा कि नौकरी का आवेदन पूरा करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। व्हाट्सएप पर भेजा फर्जी लिंक
इसके बाद खुद को कंपनी का मैनेजर बताने वाले दूसरे व्यक्ति ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक लिंक शेयर किया। जैसे ही पीड़ित ने व्हाट्सएप पर आए लिंक को खोला, उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन माध्यम से कुल 1,40,690 रुपए की राशि कट गई। मामले में जांच के बाद FIR
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पोर्टल (1930) पर दर्ज शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजैक्शन की मदद से साइबर ठगों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। मामले की जांच साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर अमित की ओर से की जा रही है।
Source link
पठानकोट में नौकरी का झांसा देकर ₹1.40 लाख ठगे:लिंक खोलने के लिए क्लिक किया, क्रेडिट कार्ड से पैसे निकले; ठगों की लोकेशन ट्रेस
