Headlines

पंचकूला में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:NH-7 पर डंपिंग ग्राउंड के पास हादसा, 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत




पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे-7 पर रामगढ़ से पंचकूला की तरफ आते समय एक बड़ा हादसा हो गया। डंपिंग ग्राउंड के पास एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुभाष (पुत्र कालीचरन) के रूप में हुई है, जो गांव खड़क मंगोली का रहने वाला था। सुभाष पेशे से मोबाइल डिलीवरी बॉय का काम करता था और हादसे के समय अपने काम के सिलसिले में हाईवे से गुजर रहा था। हादसे क तुरंत बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बाइक को ट्रक के नीचे से खींचकर निकाला गया। एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *